बदायूॅं जनमत। शनिवार देर शाम संदिग्धावस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बारी खेड़ा निवासी सुनील कश्यप की शादी कुछ साल पहले जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव भौती निवासी खुशबू (27 वर्ष) के साथ हुई थी। दोनों के बीच आए दिन गृह कलेश होता था। जिसके चलते शनिवार शाम खुशबू की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी चल रही थी। जिसके चलते खुशबू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना पर पहुंचा मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।


