बदायूॅं जनमत। खानकाह सकलैनिया शराफतिया के साहिबे सज्जादा हज़रत गाज़ी मियां हुजूर की वालिदा का शनिवार को इंतकाल हो गया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ककराला पहुंचकर दरगाह शरीफ में हजरत गाजी मियां से मुलाकात की। आबिद रज़ा ने कहा आपके इस गम में हम बराबर के शरीक हैं तथा हजरत गाज़ी मियां हुजूर ने आबिद रज़ा को दुआओं से नवाज़ा। इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ अली फरशोरी, अनवर खां, लालू, हर्षित यादव, जैगम भाई, मनोज गुप्ता, नवाज़िश खां, डॉक्टर उजैर समेत कई लोग मौजूद रहे।

