बदायूॅं जनमत। उसावां ब्लाक पर तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा की सेवानिवृत्ति पर उसहैत के ताज मैरिज हाल परिसर में ब्लाक के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा विदाई दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा अपनी पत्नी आशा वर्मा एवं पुत्र व पुत्री के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा उनके कार्य और व्यवहार की सराहना की गई। और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने हमेशा अभिभावक बनकर कार्य किया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने अधिकारी बनकर नहीं बल्कि संरक्षक बनकर काम किया है, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण है। कार्यक्रम में अरुण कुमार शाक्य, अजयपाल सिंह, गयाराम भारती, राकेश कुमार यादव, सविता, निशा रानी, रत्नेश कुमार, राजबाला शाक्य, स्नेहलता, पूनम भारद्वाज, श्रीकृष्ण, अकबर अली, मो.कामरान, अरविंद कुमार सिंह, विजय कुमार कौशिक समेत सभी एआरपी, पूर्व एआरपी, वरिष्ठ शिक्षक संकुल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पाठक ने किया।

