बदायूं में सर्पदंश से आठ माह की गर्भवती विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बृहस्पतिवार सुबह सर्पदंश से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। घर में सुबह झाड़ू लगाने के दौरान महिला के पैर में सांप ने डस लिया था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कौआनगला निवासी बेचेलाल की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी कुसमा आठ माह की गर्भवती थी। परिवार में खुशियों का आगमन होने वाला था। परिवार इसकी तैयारी भी कर रहा था। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी कुसमा घर पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया।
परिजन पहले उसकी देशी इलाज कराते रहे। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की सर्पदंश से मौत की सूचना राजकीय मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *