उपचुनाव; बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत, दतिया में कांग्रेस, मांजलपुर में BJP की सीट कायम

राजनीति

जनमत एक्सप्रेस। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थे। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और मांजलपुर सीट भाजपा विधायक निधन के कारण खाली हुईं थीं।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के संस्थापक को कुल 64,151 वोट मिल हैं। जबकि भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वहीं, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी मात्र 14,273 वोट हासिल कर सकीं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिलने हैं और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी को 6,016 वोटों से हरा दिया है। दूसरे नबंर पर रहे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले हैं, वहीं तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 22,527 वोट मिले हैं।

मांजलपुर में जीती भाजपा…

भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र भाई पटेल ने 30,630 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें कुल 55,481 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 24,851 वोट मिले। जबकि 2247 लोगों ने नोटा चुना।

प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला…

बांकीपुर में पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक औ प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। यह चुनाव विधायक चुनने के लिए नहीं था। मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन इस चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि किसी अच्छे चरित्रवान और काबिल इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए। जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के लिए करते हैं, तो थोड़ी चिंता बिहार की भी करें ताकि यहां का पलायन रुके और बेरोजगारी कम हो। जिन्होंने हमें वोट दिया, उनका धन्यवाद। जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे यही कहना चाहते हैं कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बंगलूरू नहीं बनेगा, लेकिन आपको दो-तीन महीने में फर्क जरूर दिखेगा।

किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे- प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी असली साझेदारी बिहार की जनता के साथ है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने पारंपरिक पार्टियों से हटकर उन्हें वोट दिया है। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत में कई ऐसे लोगों का समर्थन मिला जो अलग-अलग पार्टियों; भाजपा, कांग्रेस और आरजेडी, से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जन सुराज का साथ दिया। इस जीत के साथ ही जन सुराज पार्टी को पहली बार बिहार विधानसभा में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *