बदायूॅं जनमत। बारह रवीउल अब्बल की चांद के हिसाब से 11 तारीख को छोटे सरकार रोड पर ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से एक भव्य गेट की संग-ए-बुनियाद जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने पहली ईट रखकर शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा भी मौजूद रहें।
हज़रत सालिम मियां साहब की मकबूलियत बदायूं ही नहीं बल्कि देश विदेश में रही। हज़रत सालिम मियां साहब के देश विदेश में लाखों मुरीद है। हज़रत ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को दुआएं दी। हर मजहब के लोग उनकी इज़्ज़त करते थे और उनसे दुआएं लेकर फैज़ पाते थे। उनके मुरीदों की दिली ख्वाहिश थी कि बदायूं में उनकी याद में एक ऐतिहासिक गेट बनाया जाए। हज़रत के चाहने वालों की ख्वाहिश हज़रत अतीफ मियां साहब कादरी ने गेट की शुरुआत करके पूरी कर दी, जिससे हज़रत सालिम मियां साहब के चाहने वालों में खुशी की लहर है।
यहां यह भी बता दें हज़रत सालिम मियां साहब का आबिद रज़ा से एक विशेष लगाव था। आबिद रज़ा को हज़रत ने हमेशा दुआओं से नवाज़ा। इस मौके पर कादरी दरगाह के चाहने वाले सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


