पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कैंप लगाकर किया इस्तकबाल, सांसद आदित्य यादव रहे अतिथि

धार्मिक

बदायूॅं जनमत। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने हज़रत शाह विलायत गेट के पास कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी का इस्तकबाल किया। जिसमें अतिथि के तौर पर सांसद आदित्य यादव मौजूद रहे।
आबिद रज़ा ने हर साल की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मुहम्मदी में आने वाले लोगों का इस्तकबाल किया तथा जुलूस में आगे चल रहे झंडे को सांसद आदित्य यादव के साथ पकड़ कर परचम लहराया। जुलूस में जिला काजी हजरत अतीफ मियां तथा हजरत अज़्ज़ाम मियां को आबिद रज़ा व आदित्य यादव ने फूलों की माला पहनाकर तथा फूलों का गुलदस्ता पेश करके इस्तकबाल किया।
यहां यह बता दें कि लगभग 20 साल से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा हज़रत शाह विलायत गेट पर कैंप लगाकर जुलूस का इस्तकबाल करते हैं तथा कैंप में जुलूस में आने वाले लोगों को शरबत का इंतजाम किया गया।
आबिद रज़ा ने हर साल की तरह जुलूस-ए-मुहम्मदी के मार्ग पर कालीन बिछवाई तथा पूरे जुलूस के मार्ग पर आबिद रज़ा समर्थकों ने होर्डिंग बैनर लगाकर पूरे जुलूस के रोड को पाट दिया था। यह चर्चा का विषय बना रहा।
कैंप में सभासद अनवर खां, छोटा मेंबर, अबरार मेंबर, नवेद मेंबर, मुशाहिद मेंबर, जवाहर सिंह यादव पूर्व डी जी सी, ओमवीर सिंह यादव, साजिद नेता जी, हारून मेंबर, माजिद मेंबर, फरहत अली, शशांक यादव, सफीर अहमद, अतुल पटेल, हर्षित यादव, त्यागी सिंह राजपूत, परवेज उर्फ छोटु, रिजवान बब्लू, अफसर खां, कौसर खां, मास्टर असरार, फहीम, मिंटू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *