बदायूॅं जनमत। जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ के अवसर पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए दुआ की गई। जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ के पैग़ाम को मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश बताते हुए सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम में सांसद आदित्य यादव, सपा ज़िला अध्यक्ष आशीष यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट सफीरुद्दीन मिल्की, नरोत्तम सिंह, वैभव उपाध्याय, फखरे अहमद शोबी, एडवोकेट वसीम अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, आरिफ फरीदी, डॉ. खुर्रम, अरशद रसूल, आमिर सुल्तानी, नदीम चौधरी, एडवोकेट आतिफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. शकील अहमद ने सभी अतिथियों एवं जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

