दातागंज में जमकर मारपीट, लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले औजार चलने का आरोप

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज क्षेत्र में बदायूं-बरेली रोड स्थित गोल चक्कर के पास मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडों के साथ फल काटने वाले धारदार औजार भी इस्तेमाल किए गए।
मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर कई चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *