PDA के आह्नान पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया दलित सम्मलेन, बारिश में उमड़ा जनसैलाब

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पीडीए के आह्नान पर शेखूपुर विधानसभा व बदायूं शहर के दलित समाज का सम्मेलन किया, जिसमें भारी बारिश के बावजूद जाटव समाज, बाल्मीकि समाज, गाडगे समाज के संभ्रांत लोगों ने तथा दलित समाज के नेताओं ने भागीदारी करके दलित सम्मेलन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में दलित समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया तथा गाडगे समाज के नेताओं ने आबिद रज़ा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने सबसे पहले बाबा साहब अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको पुष्प अर्पित किए।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने संबोधन में कहा कि आज देश, प्रदेश व जिले में दलित समाज व मुस्लिम समाज की हालत एक जैसी है। जिले में 20 प्रतिशत दलित व लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी है। इस तरह 40 प्रतिशत दलित व मुस्लिम समाज का शोषण हो रहा है। दोनों समाज की अनदेखी की जा रही है। दलित व मुस्लिम समाज की अनदेखी करके सियासत अधूरी है। दलित व मुस्लिम समाज अगर परेशान रहेगा तो देश तरक्की नहीं कर सकता। दलित समाज को जागरूक होना होगा। सत्ता की पार्टी दलित समाज से हमदर्दी का दिखावा करती है। दिल से दलित समाज की तरक्की के लिए कोई ठीक कदम नहीं उठाती है।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जैसे हिन्दू और मुसलमान को मिलकर “हम” बनाना होगा वैसे ही दलित समाज का “द” व मुस्लिम समाज का “म” मिलकर “दम” बनाना होगा, “हम” और “दम” मिलकर आने वाले 2027 में चुनाव में सत्ता परिवर्तन कर देगा। अगर दलित समाज व मुस्लिम समाज का “दम” अगर मजबूत हो गया यह “हम” व “दम” मिलकर विपक्षी पार्टियों का दम निकाल देगा।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि मैंने अपना शेखूपुर विधानसभा व बदायूँ शहर के दलित समाज के लोगों को इसलिए बुलाया है कि मैं दलित समाज से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहता हूं। पूरे जिले में दलित समाज का कही भी अगर उत्पीड़न होता है तो मैं दलित समाज के साथ खड़ा हूं। दलित समाज के हर मुश्किल वक्त में आबिद रज़ा हमेशा दलित समाज के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए बनाया जिसकी कामयाबी 2024 में देखने को मिली। पीडीए के तर्ज पर ही आज दलित सम्मेलन बुलाया गया है। 2027 के चुनाव में पीडीए की मजबूती के आधार पर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। दलित समाज की एकजुटता पीडीए को और मजबूत करेगा, ऐसी मुझे पूरी उम्मीद है।
कार्यक्रम में हरिओम सागर, हेतराम सागर, मुरारी सागर, चरण सिंह सागर, सुरेश सिंह सागर, सिप्पटर सिंह सागर, पप्पू सागर, डॉ राजेंद्र सागर, राजेंद्र दिवाकर, वेदप्रकाश दिवाकर, राजू सागर, वीरेंद्र सागर, नत्थु सागर, भवेंद्र सागर, धर्मवीर सागर, नवीन विद्यार्थी, सिद्धार्थ बाल्मीकि, रमेश डी लाल, प्रवेश दिवाकर, डोरीलाल सागर, गौरी शंकर सागर, अनोखे लाल, सुरेश पाल सागर, नीरज सागर, अजय सागर, सतीश सागर, गिरीश सोनकर, जसवीर सोनकर, जवर सिंह सागर, अनिल सागर, जगदीश सागर, हीरालाल सागर, धर्मवीर सागर, श्याम सिंह सागर, राजू सागर, समेत सैकड़ों दलित समाज के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *