पैगाम-ए-इत्तेहाद के तहत AIMIM पार्टी का सदस्यता अभियान चला, दर्जनों लोगों ने थामा ओवैसी का दामन

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। एआईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष शरीफ उद्दीन के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता अभियान पार्टी के ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ मिशन के तहत चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य एकता का संदेश फैलाना है।
जिलाध्यक्ष शरीफ उद्दीन जिले में लगातार दौरे कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, बड़ी संख्या में लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिले के ककराला, उसहैत, अलापुर और सहसवान में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
शानू अल्वी, वसीम अकरम, आबिद मंसूरी, जाबिर, मुजाहिद मंसूरी, तालिब, टिंकू, हुसैन, अहमद रज़ा, शकील, अकबर खां, आबिद, शादाब अली, हारून, ओवैस आदि ने सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *