बदायूॅं जनमत। आजाद समाज पार्टी कांशीराम की समीक्षा बैठक का आयोजन अलापुर रोड पर स्थित गुड्डो लॉन में किया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी करने, पार्टी को मजबूत करने व जनाधार बढ़ाने को कहा गया।
मुख्य अतिथि संजीव सागर ने कहा कि संगठन को बूथ व सेक्टर स्तर पर गांव गांव जाकर मजबूत करना है, तभी पंचायत चुनाव में हमारे प्रत्याशी चुनाव में अच्छा रिज़ल्ट ला सकते हैं। कहा हम अगर बूथ स्तर तक आज़ाद समाज पार्टी को मज़बूत कर लेंगे तो मैं दावे के साथ कहता हूं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में आज़ाद समाज पार्टी की सरकार होगी।
जिला अध्यक्ष तमीम उद्दीन उर्फ बाबू चौधरी ने कहा कि जनपद में हम पूरे दमखम के साथ पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में हम भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी के हाथों को मजबूत करेगें।
युवा ज़िला अध्यक्ष आसिफ खान ने कहा कि पार्टी ने मुझे युवा ज़िला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसको मैं पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाऊंगा, 15 तारीख से मैं जनपद के बहुजन और मुस्लिम समाज के युवाओं को आज़ाद समाज पार्टी से जोड़ने के लिए गांव-गांव व नगर-नगर जाकर पार्टी की विचारधारा व पार्टी की नीतियों से अवगत कराऊंगा। इस दौरान रिजोला से जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी संजीव सिंह यादव और प्रदीप यादव ने अपने कई समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में प्रदेश सचिव राजेंद्र गुर्जर, समीर सागर, शाहिद हुसैन, मो आतिफ आरफी, नजमुल हसन खान, साहिब गाज़ी, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, सुलतान खान, विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



