अहमदाबाद प्लेन हादसा; ‘प्लेन में बिल्कुल आवाज नहीं थी, पहले कभी ऐसा नहीं देखा’ पढ़िए लाइव वीडियो बनाने वाले लड़के ने क्या बताया.?

राष्ट्रीय

अहमदाबाद जनमत। अहमदाबाद विमान हादसे का जो सबसे पहला लाइव वीडियो सामने आया था। उसे एक 17 साल के लड़के ने बनाया था। पुलिस ने उस लड़के का बयान दर्ज किया है। लड़के का नाम आर्यन है। उसने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई? उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि लड़के को हिरासत में नहीं लिया गया है। उसे गवाह के तौर पर बुलाया गया था। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बताया कि लड़के का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। आर्यन अक्सर विमानों के वीडियो बनाता है। दुर्भाग्य से इस दिन उसने एक भयानक दुर्घटना का वीडियो बना लिया।
यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद यह एक मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया। विमान में 242 लोग सवार थे। दुर्घटना में 241 यात्रियों और कई अन्य लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़के को वीडियो के सिलसिले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस वीडियो को बनाने के लिए किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया है। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आया था। फिर लड़के को उसके पिता के साथ भेज दिया गया।

विमान में बिल्कुल आवाज नहीं थी…

इसके अलावा ये विमान जिसकी छत के ऊपर से गुजरा उस घर में रहे वाली महिला ने बताया कि उस दिन एयर इंडिया के प्लेन AI 171 से जो आवाज आ रही थी, वो एकदम अलग थी। ऐसा लगा ही नहीं कि प्लेन उड़ रहा है। मेरे बच्चों ने कहा कि ये प्लेन बहुत नजदीक से जा रहा है, इसमें आवाज ही नहीं आ रही। बच्चे छत पर आकर प्लेन को देखने लगे। उन्होंने कहा कि आर्यन भी तब यहीं था और वो वीडियो बनाने लगा। आर्यन पहली बार यहां आया था। उसने अपने दोस्तों को दिखाने के लिए वीडियो बनाया था। उसका मकसद था कि अपने दोस्तों से कहेगा कि कितनी पास से प्लेन गुजरता है, लेकिन थोड़ी देर बाद प्लेन क्रैश हो गया, चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया।    वीडियो बनाने वाले लड़के ने क्या कहा..??

आर्यन ने पत्रकारों से बात की। उसने बताया कि रिकॉर्डिंग शुरू करने के 24 सेकंड बाद दुर्घटना हुई। आर्यन ने कहा कि मैंने जो कुछ देखा, उससे मैं बहुत डर गया। मेरी बहन ने सबसे पहले मेरा वीडियो देखा और पिता को जानकारी दी। मुझे नहीं पता था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। आर्यन की बहन ने बताया कि वह बहुत डरा हुआ है। वह उस इलाके में नहीं रहना चाहता, क्योंकि यह बहुत ही डरावनी घटना थी। बहन ने कहा कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *