बदायूॅं जनमत। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी बफाती मियां के नेतृत्व में आज सैकड़ो महिला पुरुष कांग्रेसियों संग विकास भवन पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार को दिया।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य चौधरी बफाती मियां ने कहा कि जनपद के 15 ब्लॉकों में 1000 से अधिक गांव हैं जहां के निराश्रित विधवा वृद्धजन दिव्यांगजन भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से हजारों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता पेंशन दी जाती हैl
यह पेंशन एक साल में चार बार प्रत्येक तीन माह के बाद लाभार्थी के खातों में दी जाती है। इस वर्ष महा अप्रैल, मई, जून की पेंशन जुलाई के प्रथम सप्ताह तक लाभार्थियों को मिल जानी थी मगर दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी यह पेंशन इन लाभार्थियों को अभी तक उनके खातों में नहीं भेजी गई है। उन्होंने कहा कि गांव शहर के गरीब वृद्ध विधवा दिव्यांग इसी पेंशन पर ही अपनी आजीविका चलाते हैं और इसी पर निर्भर हैं। यह लोग विकास भवन और बैंकों के चक्कर लगा लगाकर परेशान है मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
जिला महासचिव आलोक कुमार और जिला सचिव अहमद अमजदी ने कहा कि अधिकारियों से पूछने पर बता दिया जाता है कि सरकार के पास बजट नहीं है, इस डबल इंजन की सरकार में पूंजीपतियों का कर्ज माफ होता है और बड़े-बड़े लोगों के लिए तमाम तरह के बजट जारी किए जाते हैं मगर इन बेसहारा विधवा दिव्यांगजन को पेंशन के लिए सरकार के पास बजट नहीं है कितनी शर्म की बात है।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव ज़ाबिर ज़ैदी व एससी एसटी विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा कि अधिकारियों को एक निश्चित तिथि समाचार पत्रों में जारी कर देना चाहिए की पेंशन फला तारीख तक मिल जाएगी। वहीं कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 20 सितंबर तक अगर पेंशन इन लाभार्थियों को प्राप्त नहीं होती है तो कांग्रेस बड़े स्तर पर इस आंदोलन को करेगी।
इस मौके पर जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह, जिला सचिव अहमद अमजदी, एससी एसटी विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष इकरार अली, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, जिला सचिव बन्ने खां, मोहम्मद राशिद रेशम बत्ती, जरीना, फूलवती, रुखसाना जैन, वीरा देवी, रूपराम, सलोनी देवी, मीणा, मथुरा, रामबेटी, वीरवती, सोमवती आदि मौजूद रहे।

