बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कालेज के एनाटमी विभाग में 33 वर्षीय सरोज पत्नी गौरव सिंह, निवासी बाबा कालौनी जिला बदायूं ने देहदान का संकल्प लिया। एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मुकत्याज हुसैन एवं प्रमोद कुमार बॉडी इन्जेक्टर द्वारा पंजीकरण कराया गया। साथ ही संकल्प पत्र भी भराया गया और उनको देहदान के बारे में जानकारी दी। एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ मुकत्याज हुसैन ने देहदानी सरोज को देहदान के संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्होेंने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सरोज ने खुद से प्रेरित होकर अपनी मृत्यु उपरान्त देहदान करने का संकल्प लिया। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ शिव कुमार एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ नेहा सिंह ने उनके इस उत्कर्ष कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर एनाटमी विभाग के डॉ ऋषभ सिंह, डॉ अर्जित आर्य, डॉ इतिशा चौधरी एवं सत्वीर सिंह, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

