बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने दातागंज क्षेत्र के रमपुरा खुर्द निवासी अधिवक्ता मंगद सिंह यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव नामित किया है।
मंगद सिंह यादव के मनोनयन की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिले के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगद सिंह यादव संगठन को मजबूत करने के साथ अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

