बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति तथा सांसद आदित्य यादव की सहमति से समाजवादी पार्टी बदायूं छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में जाहिद गाजी को जिला अध्यक्ष तथा चेतन यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला कार्यकारिणी में आरिफ खान, नफीसर, रवि कुमार सिंह, अमोल सिंह, चौधरी फैजान अशरफ राईन एवं नेमपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरसद अली कोषाध्यक्ष तथा सालिम कादरी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा सुनील कश्यप, अर्जुन प्रजापति, ओमेन्द्र सागर, मो फरीद, मो सैफ, जसवीर यादव, मो अजीम, योगेश यादव, रवि मौर्या, पप्पू यादव, शिवम पटेल, आसिफ खान, उदयपाल, मंजीत यादव, शैलेन्द्र कुमार, डॉ शिशुपाल, उत्कर्ष राठौर, बब्लू गद्दी, अभिषेक यादव, लव यादव, नाजिम, राहुल कश्यप, नरेन्द्र पाल सागर, बन्टी, महाराज सिंह, मकेश यादव एवं अमित कुमार सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं विधानसभा स्तर पर अमित कुमार को सहसवान, उदय शाक्य को बिल्सी, आदित्य यादव को बदायूं तथा अंशुल यादव को बिसौली विधानसभा छात्र सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र सभा की नई टीम युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने, छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।समाजवादी पार्टी छात्र सभा के सामने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं और छात्रों को संगठन से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है।



