मुलायम सिंह की पुण्यतिथि; नेताजी कहते थे लकीर खींच कर सियासत करो : आबिद रज़ा

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आज स्व• मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा नेताजी देश के महान नेताओं में से एक थे। नेताजी ने अपनी जिन्दगी में संघर्ष के साथ सियासत में कामयाबी हासिल की थी। वह संघर्षशील होने के साथ-साथ राजनैतिक दांव पेंच में माहिर थे तथा विपक्षी लोग नेताजी के राजनैतिक कौशल का लोहा मानते थे। नेताजी किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, छात्र, गरीब व देश की आधी आबादी के हक के लिए लड़ते थे। नेताजी सब समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करते थे। नेताजी की विचारधारा आज के समय के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
स्व• मुलायम सिंह यादव की उच्च विचारधारा कठिन परिश्रम, सियासी संघर्ष, बेहतर राजनैतिक कौशल, सियासत के साथ-साथ बेहतर कूटनीति के मालिक थे इसी वजह से देश की जनता ने स्व• मुलायम सिंह यादव का नाम “नेताजी” रखा। हमारे भी नेताजी सियासत में आदर्श रहें हैं। हमने बहुत कुछ सियासत में नेताजी से सीखा है। नेताजी ने ही सिखाया है कभी झुक कर सियासत मत करो, किसी की गुलामी मत करो, इज्जत करो। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा नेताजी कहते थे कि विपक्षी पार्टी व सियासी मुख़ालिफ़ों से लकीर खींच कर सियासत करो।
श्रद्धांजलि सभा में फरहत अली सपा नगर अध्यक्ष, स्वाले चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, भानू यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, अफसर अली खां प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक समाज, अनवार आलम, सीएल गौतम एडवोकेट, मुशाहिद पीर जी, डॉ आशु, वसीम सैफी, हर्षित यादव, सोमेन्द्र यादव, मुकुल प्रताप, समर खां, अज़हर सिद्दीक़ी, कौसर अली, महेश सक्सेना, साकिब भाई, संजय सक्सेना, रणवीर यादव, छोटू भाई, बब्लू भाई, फहीम, पप्पन पीर जी, शमीम चौधरी, हिमांशु वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *