बदायूॅं जनमत। शासन के निर्देशानुसार उमंग प्रतियोगिता न्याय पंचायत लिलवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर में आयोजित की गई। जिसमें 06 उच्च प्राथमिक और 14 प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस उमंग प्रतियोगिता में कक्षा 1,2,3 के लिए बाल कविता प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी तथा कक्षा 4, 5 के लिए कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा अंग्रेजी डिक्टेशन प्रतियोगिता विषय रखा गया। जबकि कक्षा 6, 7,8 के लिए हिंदी भाषण, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी डिक्टेशन तथा हिन्दी/अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता संबंधित विषय पर आयोजित हुई, जिनमें विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें बाल कविता प्रतियोगिता में केशव कुमार, बाल कविता में हर्षित, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में बबली, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा चार में जानकी, कक्षा पांच में अमित कुमार, भाषण प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी में हिमांशु, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा छह में मंजेश, कक्षा सात में हिमांशु, कक्षा आठ में सचिन, डिक्टेशन अंग्रेजी, वाद-विवाद प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी में दिव्या को प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में जितेन्द्र पाल सिंह, नंद किशोर पाठक, बच्चन सिंह, अमरचंद गौड़, उदयवीर सिंह रावत, दीपक कुमार, शिवप्रताप सिंह शामिल रहे।

