बदायूॅं जनमत। मुस्लिम पीजी कॉलेज ककराला में एमएसडब्लू विभाग के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के सहयोग से विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मुहम्मद शोएव रहे।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, यूथ लीडर रविंद्र यादव, पीयूष यादव, अखिलेश यादव एवं मणिक मौर्य सहित युवा कल्याण विभाग से व बदायूँ टॉक से अफ्फान राजपूत उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से प्रबंध समिति के सदस्य अबुतालिब द्वारा समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या रोशन परवीन व प्राध्यापक भारतेन्दु मोहन, अतहर मुहम्मद, अनस खान, वसीम खान, इफत, कोकब, शगुफ्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विजई छात्रों को पुरुस्कार वितरित किय गए व नशा मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

