बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रविवार को कस्बा वज़ीरगंज स्थित एसबीआई बैंक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है।
जानकारी के अनुसार, थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तजपुरा निवासी रामपाल (60) पुत्र दुर्जन अपनी बहन के घर वनकोटा आए हुए थे। इसी दौरान वजीरगंज कस्बे में एसबीआई बैंक के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वनकोटा निवासी मुकेश (40) पुत्र चंद्रपाल भी इस हादसे में घायल हुए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद मुकेश को परिजन घर ले गए, जबकि रामपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
सूचना मिलने पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *