बदायूं तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू का हल्लाबोल, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनीतिक के जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने तहसील सदर में हो रहे भ्रष्टाचार व ढुलमुल कार्यशैली एवं किसानों की समस्याओं को लेकर हल्ला बोला। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल और कानूनगो को बरासत के नाम पर, दाखिल खारिज के नाम पर प्रार्थना पत्र किसानों के द्वारा लेने के बाद भी बिना रिश्वत के कार्य नहीं करते। उन्होंने अंश संशोधन में सह खाता धारकों से सहमति होने के बाद भी अनावश्यक विलंब किया जाता है और जब किसान से पैसे के लेनदेन की बात हो जाती है तो कार्य करते हैं अन्यथा किसानों को बेवजह घूमाते रहते हैं।
युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने ग्राम कंडेला विकासखंड जगत पर तैनात सचिव पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि सचिन करीब छह माह से इस ग्राम सभा पर तैनात है और वह इंडिया हैंडपंप जो खराब हो रखे हैं, नाली टूटी हुई है जिससे कीचड़ जमा है। वह अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा पा रहे हैं। ऐसे सचिव का ग्राम पंचायत पर क्या फायदा? इसलिए शीघ्र ही सचिव को कंडेला ग्राम पंचायत से हटाया जाए।
जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा कि चीनी 60 रुपये किलो मिल रही है और गन्ना का भाव 400 रुपये है, शीघ्र गन्ना का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल कराया जाए, इसी तरह दूध उत्पादक करने वाले किसान मजदूर के बारे में बताया की महंगाई सभी की बड़ी है तो किसानों का गाय का दूध 20 रुपये किलो और भैंस का दूध 50 रुपये प्रति लीटर क्यों बिक रहा है।
इस दौरान प्रताप सिंह, हरीश पटेल, राजेश सिंह, पप्पू मोरिया, अविनाश पटेल, आवेश सिंह, द्वारकेश सिंह, सतपाल यादव, मुनेंद्र सिंह, अशोक कुमार, खान बहादुर, राजपाल, सूरजपाल सिंह, विपिन माहेश्वरी, सुरजीत यादव, बजेश यादव, परमेश्वरी सिंह, प्रदीप कुमार, महेश चंद, पूनम गुप्ता, मोहम्मद साजिद, कलेक्टर सिंह, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *