बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित, मतदान 23 और मतगणना 27 अक्टूबर को

उत्तर प्रदेश

लखनऊ जनमत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य हरि सिंह ढिल्लो का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अवनीश राय ने बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा एवं सम्भल के लिए निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर को जारी होगी। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की समीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *