बदायूं में स्कूल प्रबंधक के बेटे का मिला शव; दांत टूटे, नाक से खून और हाथ पर मिले चोट के निशान

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक स्कूल प्रबंधक के बेटे का शव बंद पड़े स्कूल से बरामद हुआ है। शव में हाथ-पैर पर चोट के निशान मिले हैं। नाक से खून बह रहा था। दो दांत टूटे हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी अंशु (18) गुरुवार शाम को एक बंद पड़े स्कूल से भूसा लेने के लिए गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो देर रात पिता खोजते हुए स्कूल में पहुंचे। जहां युवक बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रहा था।
बाहर कक्षा पांच तक प्राइवेट स्कूल चलाते थे। दो साल पहले स्कूल बंद हो गया था। इसके बाद से स्कूल में मवेशियों के लिए चारा-पानी रखा जाता था। बड़े भाई इंद्रजीत ने बताया गुरुवार की शाम पांच बजे अंशु भूसा लेने के लिए पैदल घर से स्कूल गया था। रात 10 बजे तक नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजना शुरू किया। स्कूल पहुंचे तो अंशू बेचेत अवस्था में पड़ा मिला। तत्काल सहसवान स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत का कहना है। अंशू की पीट-पीटकर हत्या की गई है। शरीर पर चोट के कई निशान और खून बहता हुआ मिला है।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों का हंगामा…

घटना की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।मुजरिया थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है शव पर चोट के कई निशान है। इससे ये तो स्पष्ट है कि युवक के साथ मारपीट की गई थी। पर मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *