बदायूं में सपा लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित, सोमेश प्रताप बने जिलाध्यक्ष

राजनीति

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद मा. धर्मेन्द्र यादव तथा सांसद मा. आदित्य यादव के निर्देश पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह ने आज 51 सदस्यीय जिलाकार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में आकाशदीप खटीक को महासचिव तथा श्रवण पराशरी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मोहित यादव, धर्मपाल मौर्य, सौरव यादव, देव सिंह, वीरबहादुर, ठा. हेमेंद्र प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, रामनिवास यादव, गौरव कुमार, कुलदीप सिंह, अनोज यादव, अफजल फारूखी, अरविंद यादव, ईशपाल यादव, धीरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त नंदकिशोर भारद्वाज को बिल्सी, करन प्रताप सिंह को बिसौली, छोटू सैनी को सहसवान तथा विनोद मौर्य को दातागंज का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही जिले के सभी नगर अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *