बदायूं में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन, स्वास्थ्य कैंप लगाया गया

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। सपा सांसद व संसद में मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इज़हार किया। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप के नेतृत्व में उनके कैम्प कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर माला शर्मा, बबिता कश्यप, जया सिंह, सब्बू खान, आरती ठाकुर, राजरानी, सुमन कश्यप, राजबेटी, रानी ठाकुर, अंजुम नाहिद, प्रेमवती शाक्य, जशोदा जाटव, कमलेश यादव, अरुण यादव, नितेश जाटव, हेमलता, मिथिलेश, ब्रजेशा जाटव, मीना आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
वहीं समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष फरहत अली के नेतृत्व में नगर में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया। इस मौके पर निहाल पीरजी, मोहम्मद मियां, सलीम, आशिक, शारिक, सैफी, मुबीन, गुडडू, असगर गाजी, जहागीर खान, आसीफ खान, सौरभ, मंजीत, दन्ना मिर्जा आदि लोग मौजूद रहे।
बिल्सी जनमत। बिल्सी के नगर अध्यक्ष कवेन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में केक काटकर सांसद धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उदयवीर शाक्य, सोनू यादव, दीप सिंह, अज़ीम अगोल, चेतन यादव, डॉ धर्मेन्द्र, साहिल सिद्दीकी, साहिल गाज़ी, यशपाल मौर्य, फैज़ान राइन, इक़रार अब्बासी आदि मौजूद रहे।
बिसौली जनमत। सांसद धर्मेंद्र यादव की जन्मदिन पर निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस बरेली के माध्यम से कराया गया। साथ ही केक काटा गया। डॉ टक्कन और डॉ झलक के नेतृत्व में पूरी टीम उपस्थित रही। ग्राम परसिया एवं क्षेत्र के लोगों के आंखों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरण की गई। इस मौके पर ठाकुर अवनीश कुमार सिंह, एड राजीव यादव (यदुकिंग), एड राहुल यादव, भीष्म यादव, विपिन यादव, नवीन ठाकुर, नत्थू सिंह, ऋषभ ठाकुर, प्रवल, अवनेश मौर्य, सक्षम शर्मा एवं श्री राममूर्ति की टीम को पटका पहना कर कुंवर सोमेश प्रताप ने स्वागत किया।

केक काटकर सांसद धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन मनाती हुईं महिला कार्यकर्ता: जनमत एक्सप्रेस।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *