बदायूॅं जनमत। डायट प्रवक्ता वसीम अहमद एवं दिलीप कुमार द्वारा कम्पोजिट विद्यालय असरासी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लेते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया।
डायट प्रवक्ता वसीम अहमद ने शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण विधियों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के लिए शिक्षण को गतिविधि आधारित, संवादात्मक एवं बच्चों की सहभागिता वाला बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक बच्चे की सीखने की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके सीखने के स्तर को समझने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए और शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने शिक्षकों द्वारा बताए गए कार्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयास करते हुए अपने शैक्षिक स्तर में सुधार लाने का संदेश दिया।

