बदायूं में CDO ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

खेल

बदायूँ जनमत। जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों अक्षरा त्रिपाठी और कशिश दुबे को ब्लैक बेल्ट पहनाकर तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंघला ने बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर विशेष जोर देते हुए उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने की पहल की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाने में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं ताइक्वांडो कोच अजय पाल सिंह तथा संघ के उपसचिव डॉ कृष्णा सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की पहल का स्वागत किया।
जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन खेल प्रतिभाओं को निखारने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने में मदद मिलेगी। मोना,
अभिभावक में नीलम त्रिपाठी, उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *