बदायूं के शिक्षक मनीष कुमार लखनऊ शैक्षिक संगोष्ठी में सम्मानित

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। विकास क्षेत्र उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के राज्य अध्यापक शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार लखनऊ में आयोजित पुरस्कृत शिक्षक एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करने का था जो कि दूरस्थ एवं दुरूह क्षेत्रों में शिक्षा की ऐसी अलख जगा रहे जिस से न केवल उनका क्षेत्र बल्कि सम्पूर्ण देश प्रदेश लाभान्वित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *