बदायूँ जनमत। शहर के सुनीता लान में भारतीय पटेल महासभा, इकाई बदायूं की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलदीप सिंह पटेल (प्रदेश महासचिव) एवं संचालन जिलाध्यक्ष रवीश कुमार पटेल द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को जनपद स्तर पर ऐतिहासिक और धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस अवसर पर सर्व समाज के बीच और कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। जयंती की अंतिम तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक आगामी 25 अक्टूबर को नियत की गई है। तत्पश्चात शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से स्थान निश्चित करने की सहमति बनी।
बैठक में आशीष कुमार, यशपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह पटेल, रवि पटेल, सुजान सिंह, महेश राठौर, रूपेंद्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, डी.एस. राठौर एडवोकेट, शिवेंद्र पटेल एडवोकेट, जयनेन्द्र पटेल, कालीचरण सिंह, सर्वेश सिंह, सतीश सिंह, सुदीप सिंह पटेल एडवोकेट आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

