बदायूॅं जनमत। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 दिसम्बर को जनपद में प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में राजवीर सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आंचल राना धवन, सचिव, (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित व निस्तारण करने के लिए 20 नवम्बर शुक्रवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।
बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारीगण/बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासम्भव प्रयास करें।

