होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बाल सुरक्षा एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

शिक्षा

बदायूँ जनमत। होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में पीएम संविलियन विद्यालय, शेखूपुर, विकास क्षेत्र उझानी में बाल सुरक्षा एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना मैम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर कृष्णा सिंह ने बच्चों को बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि किसी भी संकट या असुरक्षित परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों को इसके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के क्रम में संस्था के सहयोगी एवं ताइक्वांडो कोच अजय पाल सिंह सरदार जी ने बच्चों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुणों एवं तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास, सतर्कता और साहस के साथ अपनी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, संस्था की सदस्य नीलम ने बालक-बालिकाओं को सुरक्षित रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा किसी भी असहज या असुरक्षित परिस्थिति में बिना संकोच विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पीटीआई शिक्षक कौशल सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा संस्था के स्वयंसेवक सुमन, कुमकुम एवं अमन सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *