बदायूं- दातागंज के उसावां में भाजपा के सामने नकमस्तक दिखी सपा, बूथ एजेंट तक गैर हाजिर

उत्तर प्रदेश
बदायूँ जनमत। बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक चुनाव जिले में सकुशल सम्पन्न हुआ। जिले भर में मतदान का प्रतिशत 63.7 रहा। उधर बरेली समेत अन्य स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन से भिड़ते नज़र आए, जिनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इधर जनपद में भी सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी के सामने समाजवादी पार्टी पूरी तरह से नकमस्तक दिखाई दी। सहसवान में सपा विधायक ब्रजेश यादव द्वारा कुछ दबदबा दिखाई दिया। तो बदायूं समेत दातागंज विधानसभा में सपा की हालत पतली दिखाई दी। बता दें कि सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव का निवास स्थान दातागंज विधानसभा में आता है। इसके बावजूद दातागंज के ब्लॉक उसावां में सपा का कोई बूथ एजेंट तक नहीं बनाया गया। जो सारा दिन चर्चा का विषय बना रहा। इससे साफ जाहिर है कि बदायूं में भी समाजवादी पार्टी भाजपा के सामने नकमस्तक रही। पार्टी हाईकमान के लिए यह बेहद चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *