दातागंज के परशुराम स्कूल में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगता, कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने भाग लिया

शिक्षा

बदायूँ जनमत। दातागंज के परशुराम पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता को दो चरणों में आयोजित की किया गया। प्रथम चरण में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। दूसरे चरण में कक्षा छह से कक्षा दस के बच्चे प्रतियोगता में शामिल हुए। प्रतियोगता सामान्य ज्ञान के साथ सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक, राजनितिक आदि विषयों पर आधारित की गयी।
सोमवार को आयोजित प्रतियोगता में पूछे गए सवालों का बच्चों ने कुशलतापूर्वक जवाब दिया। प्रतियोगता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान परशुराम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन किये जाते रहते हैं। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को शिक्षा के साथ दुनियावी जानकारी का बोध होता है जो बच्चों के भविष्य के लिए लाभकारी है। प्रतियोगता में विद्यालय के मोहम्मद नबी एवं पूनम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर आकाश कश्यप, रवि गुप्ता, अमन, पूजा, प्रिया, अंजलि, शिवानी, मंतशा, रूबी आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।

स्कूल में भाग लेते हुए बच्चे : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *