बदायूँ जनमत। एसडीबी पब्लिक स्कूल भटपुरा में कक्षा दस के छात्र छात्राओं के सम्मान में गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। कक्षा नौ के जूनियर बच्चों ने सीनियर साथियों को समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीआई बिसौली की प्रबंधक प्रिया कश्यप व स्कूल के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि के अलावा स्कूल के पदाधिकारियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। कक्षा नौ के छात्र छात्राओं ने गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षक अखिलेश ठाकुर, शिल्पी, अनीता, श्वेता, इंदू, रोमा, नीलोफर, विनय सक्सेना, विष्णु कश्यप आदि उपस्थित रहे।


