बदायूँ जनमत। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पूर्व नोटिस के तहत विभागीय और संविदा कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक अपना अपना कार्य न करते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर आज पांचवें दिन भी 72 घंटे की हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की गई। जिसमें संयुक्त संघर्ष समिति के घटक दल के रूप में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए भाग लिया। संविदा कर्मचारियों का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक अतुल कुमार अभियंता संघ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहा है। वहीं विद्युत कर्मियों को संबोधित करते हुए संयुक्त संघर्ष समिति के घटक दल उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि संगठन पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विद्युत कर्मियों की मांगों को सरकार के सामने रखा है। आज यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और पावर कारपोरेशन चैयरमेन एम देवराज चली वार्ता में संयुक्त संघर्ष समिति के सभी घटक दलों को आश्वस्त किया गया कि 3 दिसंबर 2022 को हुए समझौते का अतिशीघ्र क्रियान्वयन किया जाएगा साथ ही हड़ताल समाप्त करने का निवेदन किया गया। उत्तर प्रदेश में जगह जगह पर संविदा कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों के साथ हुई कार्रवाई को वापस लिया जाएगा।
कार्यक्रम को आंदोलन के संयोजक अतुल कुमार अभियंता संघ, सह संयोजक रामकिशोर श्रीवास्तव प्राविधिक संघ, हितेंद्र सिंह अध्यक्ष प्राविधिक संघ, उपखंड अधिकारी मोहम्मद साजिद, उपखंड अधिकारी यश भारद्वाज, डीके बाबू, जिला उपाध्यक्ष विपुल कुमार, हरीश चंद्र यादव प्रदेश संगठन मंत्री, राकेश कुमार मध्यांचल संगठन मंत्री ने संबोधित किया। आंदोलन में जापान सिंह जिला महामंत्री, मुसब्बर अली, सत्यपाल शर्मा, अनिल कुमार पाल, हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन आदि सहित सैकड़ों की संख्या में विभागीय और संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार ने किया।


