बदायूं में बाजार करने आए युवक का किन्नरों ने लिंग परिवर्तन कराया, थाने पहुंचा मामला तो हुई पुलिस से झड़प

अपराध

बदायूँ जनमत। बाजार करने आए युवक का किन्नरों ने लिंग परिवर्तन करा दिया। मामले की जानकारी पीड़ित को होश आने के बाद हुई। इलाके के ही कुछ अन्य किन्नर उसे आरोपियों के डेरे से निकाल कर लाए। मामला थाने पहुंचने पर तहरीर दी गई। थाने में किन्नरों और पुलिस की थाने में झड़प भी हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना अलापुर इलाके में रहने वाला एक युवक शनिवार को म्याऊं बाजार आया था। आरोप है कि यहां उसे कुछ किन्नर मिल गए। किन्नरों ने उसे बाजार में टिक्की-बताशे खिलवाए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो वह उसावां कस्बा में स्थित किन्नरों के डेरे में था। उसका लिंग परिवर्तन किया जा चुका था।
युवक ने बताया कि होश आने पर उसने अपने भाई को मामले की जानकारी दी तो भाई ने इलाके के कुछ किन्नरों से संपर्क साधा और पूरा घटनाक्रम बताया। इस पर किन्नर आरोपी किन्नरों के डेरे पर पहुंचे। युवक को छुड़ाकर लाए। जबकि बाद में मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।


किन्नरों ने आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर किन्नर राजी नहीं हुए और तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। नतीजतन पुलिस से किन्नरों की तीखी झड़प भी हो गई। हालांकि बाद में किन्नर वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *