बदायूं- राजकीय महाविद्यालय में कछुआ संरक्षण के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा

बदायूॅं जनमत। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वन विभाग और जंतु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कछुआ दिवस का आयोजन कर छात्र छात्राओं को कछुआ संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। डीएफओ अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया तथा संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
जंतु विज्ञान विषय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए वन विभाग के अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सर्वाधिक लंबा जीवन जीने वाला प्राणी कछुआ आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कछुए की 300 प्रजातियों में 129 प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है। कछुआ संरक्षण मानव समाज का कर्तव्य है। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि एक सुरक्षित कवच में जीवन यापन करने वाला जीव कछुआ का अस्तित्व बचाए रखना जैव विविधता एवम सुरक्षित पर्यावरण के लिए अति आवश्यक है।
प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि कछुआ संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करें। डीएफओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कछुआ जलचर और थलचर दोनों रूप में प्रदूषण को दूर करने वाला मानव हितैषी प्राणी है।

इस अवसर पर रेंजर आर एस बिष्ट, नरेश राठौर, मोहन सिंह अधिकारी आदि ने विचार व्यक्त किए। जंतु विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ नीरज कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ पवन कुमार, भूमि मिश्रा, गुंजन शर्मा, सुहानी, अनिल शर्मा, दिव्यांशी ठाकुर, प्राची शर्मा, अनूप कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *