बदायूं- सपा कार्यालय पर “लोक कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

राजनीति

बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन “लोक कल्याण दिवस” के रूप में सपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर सपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने केक काटा व एक दूसरे को खिलाया।इसके पश्चात सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यातिथि के रूप के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव सम्मिलित हुए।
मुख्य अथिति के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवाद के युवा ध्वज वाहक अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है वे उत्तर प्रदेश प्रदेश जैसे सबसे बड़े राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके कार्यकाल में आम जनता के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गयीं क्योंकि उन्हें गरीब, किसान, छात्र, नौजवान, दलित व अल्पसंख्यक की परेशानियों के बारे में अच्छी तरह से जानकारी है। उन्ही के नेतृत्व में पिछले काफी समय से समाजवादी साथी जनता के हितों के लिये भाजपा की भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे है।
अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जब सन 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी तब उनके साथ विधायक रहते हुए जनता की सेवा करने का मौका मिला, जब जब अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए हमने जो कुछ भी मांगा, बिना कोई देर किए उन्होंने शेखुपुर सहित पूरे बदायूँ जनपद के विकास के लिये उत्तर प्रदेश के खजाने का मुंह खोल दिया। हम सबके नेता धर्मेन्द्र यादव के प्रयासों से अखिलेश यादव ने बदायूं में एतिहासिक विकास कार्य कराए गए। बदायूं की जनता अब भी उस समय को याद करती है तथा आने वाले 2024 के चुनाव में फिर से समाजवादियों का साथ देने को तत्पर है।
इस मौके पर सुरेशपाल सिंह चौहान, गुलफाम सिंह यादव, हाजी अजमल, सलीम अहमद, डॉ0 शकील अहमद, प्रदीप गुप्ता, अवधेश यादव, विपिन यादव, अहमद परवेज़ बबलू, अशोक यादव, सतीश यादव प्रमुख, रामौतार शाक्य, मंतोष यादव, विश्राम सिंह, विमल शर्मा, अजित गुर्जर, सुभाष यादव, नूरबानो, हरिभान सिंह, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *