बदायूॅं जनमत। दो साल पहले पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब की पत्नी हज़रत अम्मा आयशा रदी• का बेहद आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर शेयर करने वाले गुस्ताख़ को सपा जिलाध्यक्ष ने आज पदमुक्त कर दिया है। हालांकि आरोपी को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के द्वारा पहले ही 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इसके बावजूद उसे जिला सचिव बनाए जाने पर मुस्लिम समाज में रोष पैदा हो गया था। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के खिलाफ खुद पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। इसके चलते जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने उसे पदमुक्त पर विरोध पर विराम लगाने की कोशिश की है।
आज वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने एक पत्र जारी कर अपना बयान जारी किया गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझे अवगत कराया कि रामवीर कश्यप द्वारा पूर्व में आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर किया गया था और उक्त प्रकरण में रामवीर कश्यप को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।
पूरे प्रकरण में जांच करने के बाद मेरे संज्ञान में आया कि रामवीर कश्यप द्वारा लिखित व सोशल मीडिया के माध्यम से मांफी मांग ली गयी थी। शिकायतकर्ता द्वारा अपने शपथ पत्र के माध्यम से बताया गया था कि रामवीर कश्यप को षड्यंत्र के तहत फसाया गया था, वह निर्दोष हैं और पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में रामवीर कश्यप को दोषमुक्त कर दिया है।
सभी तथ्यों के आधार पर मैंने यह पाया कि समाजवादी पार्टी विरोधी तत्व इस प्रकरण से पार्टी की छवि धूमिल करना और समाज के वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। सभी तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए रामवीर कश्यप को पदमुक्त किया जाता है।
