बदायूं- सोत नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अपराध

बदायूॅं जनमत। उसहैत क्षेत्र से होकर गुजरी सोत नदी में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। थाना पुलिस समेत सैकड़ों नगरवासी युवक के शव को देखने को उमड़ पड़े। वहीं शव के क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान करने में काफी परेशानी हो रही है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो‌ सकी, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
आज बुधवार को कुछ लोगों ने देखा कि कस्बा उसहैत स्थित हनुमान मंदिर के पास पक्के पुल के नीचे सोत नदी में एक शव पड़ा है। इसकी सूचना पर थाना पुलिस समेत सैकड़ों नगरवासी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इससे पहले पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
उसहैत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष और लम्बाई 5 फिट 2 इंच है। वहीं काली जींस की पेंट और ऊपर काली टी-शर्ट, अंदर हरा बनियान व अंदर अमूल मोचूरर का नीला रंग का नेकर पहने है। पुलिस व सामाजिक लोग अज्ञात शव की शिनाख्त करने में लगे हैं। लेकिन, अभी तक कोई पता नहीं लग सका है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *