बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में दो गो तस्करों को गोली लगी; पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। शुक्रवार रात गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तस्करों पास से एक तमंचा, कारतूस व गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फैजगंज क्षेत्र के गांव पिसन्हारी में तीन दिन पहले गोकशी की घटना हुई थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार रात को पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अशोक नगर जाने वाले रास्ते पर गो तस्कर घटना करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो तस्करों के पैर में गोली लग गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी रामपुर के शाहबाद निवासी मर्दान और रिफाकत उर्फ नन्हे हैं।
सीओ के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संरक्षित पशुओं का मारकर उसका मांस बेचते थे। इसी उद्देश्य से वह जंगल में छुट्टा पशुओं की तलाश में निकले थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपियों और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *