बदायूं में गैर समुदाय के छात्रों पर पानी की बोतल में पेशाब मिलाने का आरोप, बवाल के बाद मामला दर्ज

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा उसहैत में एक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने स्कूल में पढ़ने वाले गैर समुदाय के छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जब वह धूप में बैठने कक्ष से बाहर चली जाती थीं तो वह छात्र उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिला देते थे। शनिवार को उन्होंने देख लिया तो स्कूल प्रशासन से शिकायत की। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी। अभिभावक स्कूल पहुंच गए। प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली। इसपर उन्होंने छह बच्चों के नाम काटने की कार्रवाई की बात कही। वहीं, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व करणी सेना से जुड़े लोगों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। एसएसपी ने भी मामले में पुलिस के स्तर से जांच कराने की बात कही है।
मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिवार के लोग थाने पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। प्रधानाचार्य ने छह छात्रों की टीसी काटकर पुलिस को दे दी। साथ ही उन छात्रों को स्कूल से भी निकाल दिया गया। सूचना पर कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच और पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे।

शौचालय की दीवार पर भी लिखते थे अशोभनीय शब्द…

छात्राओं व अभिभावकों का आरोप है कि छात्र शौचालय की दीवारों पर अशोभनीय शब्द भी लिखते थे। इसकी कई बार शिकायत भी स्कूल प्रशासन से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह रही कि छात्रों के हौसले इतने बढ़ गए कि इतनी बढ़ी हरकत करने की हिम्मत कर बैठे।

प्रबंधक ने नकारा, नहीं हुई ऐसी कोई घटना…

स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। कुछ दिन पहले बच्चों के बस्ते नीचे गिरे हुए थे। इसकी शिकायत मिलने पर आरोपी छात्रों को तीन दिन के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने हिंदूवादी संगठन के नाम पर विद्यालय और कस्बे का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत पत्र दिया है। जबकि हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ विद्यालय प्रशासन को भी आरोपी बनाते हुए शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है।
उसहैत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में टीम गठित कर गहनता से जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई है। विभागीय कार्रवाई वहां से की श जाएगी। पुलिस जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित वीडियो देखें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *