चतुर्थ चरण: “शक्ति दीदी अभियान” हुआ शुभारम्भ, बेटियों के अधिकार और नारी शक्ति का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण “शक्ति दीदी अभियान” का आरंभ शनिवार सुबह उसावां थाने के गेट पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सुसज्जित वाहनों पर महिला पुलिसकर्मियों ने रैली निकाली। महिला पुलिसकर्मियों के साथ नगर की कुछ प्रमुख बेटियां जोकि नगर में अन्य बेटियाें और महिलाओं में जागरूकता का संदेश रैली के माध्यम से देने के लिए तैयार थीं। जिसका शुभारम्भ उसावां थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। रैली थाने गेट से आरंभ होकर समस्त नगर में घूमती हुई पुनः थाने पर आकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश देना है। बेटियों काे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। रैली के द्वारा संदेश वाहक का हिस्सा बनने वाली महिला पुलिसकर्मियों के साथ नगर की बेटियों में बेहद उत्साह देखने को मिला। रैली में उसावां नगर की मनी सिंह (बीएचडब्लू सीएचसी), आराधना तोमर, खुशी गुप्ता, ममता गौरी आदि नगर की बेटियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आपको बता दें, मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं व बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को शासन, यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जायेगा।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *