बदायूॅं जनमत। बदायूं शहर ही नहीं बल्कि पूरा जिला नशा और सट्टेबाजी की गिरफ्त में आ चुका है। चंद गिरे हुए लोग युवा पीढ़ी का भविष्य मिटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में बदायूं नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने जुआ, सट्टा और स्मैक के कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
पालिका के दर्जनों सभासदों ने इस अवैध कारोबार को लेकर पहले प्रदर्शन किया फिर डीएम को एक पत्र सौंपा। सभासदों का कहना है कि शहर में सट्टा व स्मैक और जुआ का धंधा बहुत तेजी से फल-फूल रहा है। जिससे युवा वर्ग बर्बाद हो रहे है। न जाने कितने घर अब तक बर्बाद हो चुके हैं और न जाने कितने घर बर्बादी के कगार पर हैं। सट्टा व जुए के कारोबारी नई उम्र के लड़कों को अपने जाल में फंसाकर उनको मरने और भागने पर मजबूर कर रहे हैं।
सट्टा, जुआ व स्मैक का कारोबार समाज में कोण की तरह फैल रहा है। हम सभी सभासद समाजिक कोण से बहुत परेशान है। हमारे शहर में आये दिन एक न एक युवा गलत रास्ता अपनाने को मजबूर हो रहा है।
उन्होंने डीएम से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जयासाहू, भाग्यदेवी, आशीष कश्यप, शाजमा, नाजरीन, मनोज कश्यप, लियाकत अली खां, गुलशन बी, जीनत बी, अनवर खां, ग्रीश शुक्ला, मोहित सक्सेना, रेशम देवी आदि सभासद उपस्थित थे।


