बदायूं में पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल हुए

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत। पिकअप गाड़ी और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हुए हैं।
मामला थाना कादरचौक क्षेत्र के सकरी गांव पुलिया के पास का है। बदायूं से आ रही पिकअप गाड़ी और कादरचौक से जा रहे टैंपो में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें 58 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र भीकम निवासी बरौरा गांव थाना कादरचौक, 45 वर्षीय बुधपाल पुत्र नत्थूलाल निवासी गांव असरासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्यवती पत्नी छोटेलाल निवासी लभारी, जयश्री पत्नी आदित्य निवासी गांव रोटा, कृष्ण पाल निवासी कादरचौक गंभीर घायल हो गये। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *