पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर की बैंक से 9 लाख की लूट

अपराध

बदायूँ जनमत। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोटनपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से करीब 9 लाख रुपयों की छिनौती हो गई। वहीं बैंक के बाहर पुलिस भी तैनात थी लेकिन, लुटेरों ने बगैर किसी परवाह के घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस लुटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बता दें शहर के गोपी चौक पर प्रेमशंकर कृष्ण मुरारी का घी, तेल, मैदा आदि का थोक का काम है। उनका मुनीम राहुल गुप्ता फर्म का 8.77 लाख रुपया लोटनपुरा एसबीआई बैंक में जमा करने आया था।
बताते हैं जैसे ही रुपयों से भरा बैग लेकर राहुल बैंक के अंदर घुसा वहीं बैंक से निकल रहे दो लुटेरे उससे बैग छीनकर भाग निकले। वह चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया। छिनौती के समय पुलिस और बैंक के गार्ड भी मौजूद थे इसके बावजूद लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देना बड़ा सवाल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *