मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म का वीडियो वायरल करने वाला बृद्ध गिरफ्तार 

अपराध

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत के गांव अजरऊ में एक मंदबुद्धि युवक के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। वहीं एक बृद्ध ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो से ही मंदबुद्धि युवक के परिवारजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने धारा 377 व 67 IT Act जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
आज शुक्रवार को थाना पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपी ग्राम अजरऊ निवासी रामचंद्र (66) पुत्र प्रीतम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *