बदायूं में मानसिक रोगी ने मेडिकल कॉलेज की इमारत से कूद कर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज ने बीती रात कथित तौर पर चौथी मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने शुक्रवार को बताया कि कासगंज जनपद के गांव मानपुर नगरिया निवासी संजू (36) को 19 मार्च को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक उसके परिजन जागे हुए थे और उसके बाद किसी समय वह वार्ड की खिड़की खोलकर नीचे कूद गया।
उन्होंने बताया कि कॉलेज के कर्मियों ने उसे तत्काल आपातकालीन विभाग में पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार, संजू शराब पीने का आदी था और 16 मार्च को वह नल से पानी भरते समय गिर गया था जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी। परिजन उसे 19 मार्च को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे और तभी से वह मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल पर स्थित वार्ड में भर्ती था। उन्होंने बताया कि वार्ड में छह और मरीज भी थे।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *