बदायूँ जनमत। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने युवा जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में बदायूं चौराहा से लेकर बिजली घर रोड के टूटे होने एवं जलभराव एवं गंदगी के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने बदायूं चौराहे पर इकट्ठे होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त बिजली घर रोड पिछले कई बर्षों से टूटा हुआ है न तो इस रोड का निर्माण हुआ न ही अब तक कोई मरम्मत की गई है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि 15 दिन में नगर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त रोड का शीघ्र या तो निर्माण कराया जाए या फिर मरम्मत की जाए जिससे लोगों की परेशानी दूर हो और पानी के जलभराव से मुक्ति मिले।
इस मौके पर आईटी सेल प्रमुख प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष इंतजार अली, जिला प्रवक्ता शाहनवाज अल्वी, देवेंद्र तोमर, महावीर शाक्य, आबिद गौरी, जाबिर अल्वी, शैलेन्द्र शर्मा, ताजिम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।


